मोदी के दौरे के पहले अमेरिका पहुंचे वरिष्ठ भारतीय राजनयिक
(International) राजनीतिक मामलों की उपमंत्री वेंडी शेरमन विदेश विभाग में अमेरिका के लिए संयुक्त सचिव विक्रम दोराईस्वामी और निशस्त्रीकरण तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संयुक्त सचिव अमनदीप गिल से मुलाकात करेंगी। दोराईस्वामी दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक मंत्री निशा देसाई बिस्वाल से भी मुलाकात करेंगे। इस साल आम चुनावों में मोदी की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने उनसे बात की थी और सितंबर के अंतिम सप्ताह में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।