पाकिस्तान में बाढ़, बारिश में करीब 200 लोगों की मौत
(International) अधिकारियों ने आज बताया कि पिछले सप्ताह शुरू हुई बारिश पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सप्ताहांत जक जारी रही जिससे चेनाब नदी में बाढ़ आ गई। गुजरात, गुजरांवाला और सियालकोट जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मानसून की भारी बारिश से पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में बड़ी मात्रा में उपजाउ भूमि प्रभावित हुयी है। प्रशासन नुकसान कम करने और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।