करानी नौसैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम
(International) पाकिस्तान के कराची स्थित नौसेना के एक ठिकाने पर बड़े आतंकी हमले को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया और चार अन्य को पकड़ लिया। पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि बीते शनिवार को हमला किया गया जिसमें नौसेना का एक अधिकारी भी मारा गया और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस हमले को नाकाम कर दिया। दो आतंकवादी मारे गए और चार को पकड़ लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।