राजनीतिक संकट हल करने के लिए पाक सरकार ने तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की ज्यादातर मांगें मान लेने का दावा किया है। इसके साथ ही सरकार इमरान के साथ लगभग समझौते पर पहुंचती दिख रही है। इससे पाक में व्यवस्था पटरी पर आने के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि इमरान की शरीफ के इस्तीफे की प्रमुख मांग को सरकार ने खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री इशाक डार ने बताया कि ये 12वें दौर की वार्ता थी। पाकिस्तान में 27 दिन से राजनीतिक हलचल तेज है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।