चीन के राष्ट्रपति शी गुजरात से शुरू करेंगे भारत की यात्रा, मोदी के पैतृक गांव भी जाएंगे!
(International) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनके भारत यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। हालांकि, दोनों देशों ने अभी यात्रा कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है लेकिन चीनी अधिकारियों ने कहा कि शी 17 सितंबर को अहमदाबाद से अपनी भारत यात्रा शुरू करेंगे। शी चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी :सीपीसी: के महासचिव भी है। शी से मुलाकात के दौरान डोभाल ने चीनी राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री मोदी के पैतृक गांव वाडनगर की यात्रा पर जोर दिया। डोभाल ने कहा, आपके प्रति उनके मन में काफी सम्मान है और आपके साथ बैठक के बारे में कई बार हमसे चर्चा की। उन्होंने उस जगह (वाडनगर) का भी आपसे जिक्र किया जहां महान चीनी दार्शनिक शुआन जांग गये थे। दोनों पक्षों ने शी की यात्रा के ब्योरे के बारे में कुछ भी बताने से मना किया। चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि शी चिनफिंग 14-19 सितंबर के बीच भारत, श्रीलंका, और मालदीव की यात्रा करेंगे। इससे पहले, शी ताजिकिस्तान के दुशांबे में 14वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में शिरकत करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।