(International)
ओबामा ने मनीष के गोयल को प्रतिष्ठित ‘जे विलियम फुलब्राइट फॉरेन स्कॉलरशिप बोर्ड’ के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ओबामा ने कल ही इस महत्वपूर्ण पद पर मनीष के गोयल की नियुक्ति की घोषणा की। बयान में ओबामा को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है, इन पुरूष और महिलाओं ने अपने कैरियर में बेहतरीन ज्ञान और समर्पण का परिचय दिया है। मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं को स्वीकारा और मैं आने वाले महीनों तथा सालों में इनके साथ काम करने का आकांक्षी हूं। ‘जे विलियम फुलब्राइट फॉरेन स्कॉलरशिप बोर्ड’ में 12 सदस्य हैं। यह बोर्ड विदेश विभाग के छात्रवृत्ति कार्यक्रम का प्रबंधन करता है। बोर्ड के सदस्य छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों और उन अन्य प्रतिभागियों का चयन करते हैं जो फुलब्राइट आदान प्रदान कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं। गोयल एक इवेन्ट मार्केटिंग एजेंसी ‘एमकेजी’ के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने वर्ष 2001 में थी। वर्ष 2013 में उन्होंने कार्यस्थल की संस्कृति पर केंद्रित एक सलाहकार संस्था ‘वे लाइव इन द ग्रे’ की सह.स्थापना की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के लिए अमेरिका की सलाहकार परिषद में भी अपनी सेवाएं दीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।