जर्मनी में रसायन के एक कारखाने में भीषण विस्फोट
(International) अग्निशमन सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कारखाने की कुछ इमारतों में आग लग गई। एक स्थानीय पुलिस सूत्र को उद्धृत करते हुए ‘बिल्ड’ अखबार की खबर में कहा गया है कि विस्फोट के बाद जब कारखाने को खाली कराया जा रहा था तब एक कर्मचारी के लापता होने का पता चला जबकि एक कर्मचारी घायल था। एक पुलिस प्रवक्ता मार्कस न्यूमैन ने बिल्ड को बताया, आसपास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। अखबार में यह भी कहा गया है कि एक इमारत ध्वस्त हो गई है। रेडियो ब्रेमेन ने कहा कि घटना स्थल पर धुआं फैलने के बाद आसपास रहने वालों को खिड़कियां और दरवाजे बंद करने के लिए कहा गया। यह विस्फोट करीब 15,000 लोगों की आबादी वाले रिट्टरहुड शहर में हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।