पाकिस्तान में लापता भारतीय को खुफिया एजेंसियां ले गयी थीं : पुलिस
(International) पुलिस अधिकारियों ने कल पेशावर हाईकोर्ट में कहा कि प्रांत के कोहाट जिले में एक भारतीय के लापता होने से पहले उसे खुफिया एजेंसियों के कर्मी एक थाने से ले गए थे। उसने रहस्यमय स्थिति में लापता होने से पहले शहर के एक होटल में कुछ वक्त गुजारा था। एक अखबार खबर दी है कि मामले की सुनवाई के दौरान कोहाट पुलिस के जांच अधिकारी सज्जाद खान ने मुख्य न्यायाधीश मजहर आलम मिनाखेल और न्यायमूर्ति इकरामुल्लाह खान की पीठ से कहा कि पुलिस के राइडर्स स्क्वाड ने शहर में नेहाल हामिद अंसारी (28) को गिरफ्तार किया था और वह उसे पूछताछ के लिए कोहाट विकास प्राधिकरण थाने ले गया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि खुफिया ब्यूरो निरीक्षक नईम खान से प्राप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया था। संबंधित थाने के प्रभारी फैजुल्लाह खान के मुताबिक पुलिस पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसियां भारतीय नागरिक को अपने साथ ले गयीं और तब से उसके ठिकाने का पता नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।