अफगानिस्तान के साथ रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत
(International)
भारत ने अफगानिस्तान को भरोसा दिलाया है कि अफगानी लोगों के सपने पूरे करने में वह हरसंभव मदद देगा। काबुल पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान को भारत को अफगानिस्तान का पहला रणनीतिक सहयोगी बताते हुए कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही युद्ध की विभीषिका झेल चुके इस राष्ट्र के पुनर्निर्माण में मदद लगातार बढ़ती रहेगी। अफगानिस्तान की पहली यात्रा पर आईं स्वराज ने बुधवार को राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साल के अंत में नाटो फौज की वापसी के बाद पैदा होने वाली राजनीतिक एवं सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। विदेश मंत्री स्वराज ने काबुल में नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया। इस दूतावास को बनाने में भारत ने करीब चार करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ अफगानी नेताओं की मौजूदगी में स्वराज ने कहा, श्अफगानिस्तान में बदलाव के दौर का यह सबसे महत्वपूर्ण दशक है। नई दिल्ली हमेशा से काबुल का रणनीतिक सहयोगी रहा है। हम इस देश को एक मजबूत, स्वतंत्र और समृद्ध राष्ट्र के तौर पर आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। इन्हीं मूल्यों के लिए हजारों अफगानियों ने अपना खून बहाया है। भारत आपको कभी अकेला छोड़कर नहीं जाएगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।