जमीन से आकाश में मार करने वाली चीनी मिसाइल लांच
(International) चाइना सेंट्रल टेलीविजन की एक रिपोर्ट के अनुसार होंगछी-10 मिसाइल प्रणाली निम्न ऊंचाई वाली पोत-रोधी मिसाइलों से खतरे दूर करती है। एक न्यूज बुलेटिन में पोतों और जमीन आधारित मोबाइल लांचरों को मिसाइल दागते दिखाया गया है। माडर्न शिप्स के डिप्टी चीफ एडिटर लान यून ने सरकारी ग्लोबल टाइम्स को बताया कि मिसाइल को बीच में रोकने में इसकी सफलता की दर ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ किसी युद्धपोत को एक सीमित क्षेत्र तक राकेट के हमलों से बचाती है। इसके बरखिलाफ मध्यम और लंबी दूरी तक मार करने वाली वस्तुओं को लक्ष्य बनाने वाली ‘एरिया डिफेंस सिस्टम’ धीमी प्रतिक्रिया करती है और उसकी सफलता की दर कम होती है। लान ने बताया कि होंगछी-10 को 10 सेकेंड के अंदर मिसाइल प्रक्षेपित करने के लिए तैयार किया जाता है और यह समुद्र तल से 1.5 से 10 मीटर ऊपर मिसाइल को लक्षित कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।