प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ लगभग एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे इमरान खान ने उन पर अवैध रूप से विदेश में संपत्तियां जुटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने यूरोप में कई जगह संपत्ति खरीदी और करोड़ों रुपये का निवेश किया है। इमरान ने नवाज से इस बारे में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। तहरीक ए इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी के प्रमुख ने सीधा निशाना साधते हुए कहा, नवाज शरीफ मैं आपसे पूछता हूं कि इतना पैसा आपके पास कहां से आया।श् इमरान के मुताबिक, लंदन के हाइड पार्क में शरीफ ने करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने बेटे हुसैन नवाज के जरिये खरीदी है। यह सवाल संसद में कभी नहीं पूछा जाएगा क्योंकि विपक्ष भी भ्रष्ट है। नवाज अपने भाई शाहबाज के साथ मिलकर अपने कारोबार को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।