(International)
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने कहा कि इस कार्रवाई में हवाई हमले, जमीन पर स्थानीय सैनिकों का सहयोग और अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने जैसे कदम शामिल हैं । उन्होंने कहा, ‘विश्व के पहले से ही अशांत उस क्षेत्र में आईएसआईएल बलों की अराजकता हमारे हित में नहीं है । इसलिए हम स्थिति को स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं ।’ अर्नेस्ट ने कहा, ‘हम इसे इस तरह से अंजाम दे सकते हैं कि इराक या सीरिया में जमीन पर अमेरिकी सैनिकों की जरूरत ही न पड़े, लेकिन हम ठोस और विश्वसनीय आतंकवाद रोधी रणनीति स्थापित कर सकते हैं जिसे यह प्रशासन अन्य संदर्भ में पहले भी सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर चुका है ।’ उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब यह है कि जमीन पर मुकाबला कर रहे बलों की सहायता की जाए, इराकी और कुर्द बलों को हमारी सहायता विस्तारित की जाए तथा सीरिया में विपक्षी लड़ाकों को हमारा समर्थन बढ़ाया जाए ।’ व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि आईएसआईएल असल में अलकायदा की नीतियों को अपना रहा है । प्रेस सचिव ने कहा, ‘एक दशक या अधिक समय तक आईएसआईएल इराक में असल में अलकायदा के नाम से जाना जाता रहा । और इराक में अलकायदा के नेताओं तथा ओसामा बिन लादेन सहित अलकायदा नेतृत्व के बीच महत्वपूर्ण समन्वय तथा संचार हो रहा था ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।