(International)
सीआईए के एक नवीनतम आकलन में कहा गया है कि इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुके आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की संख्या 31,500 से ज्यादा है और यह आंकड़ा पूर्व के अनुमान से करीब तीन गुना अधिक है। सीआईए के एक प्रवक्ता ने बताया ‘सीआईए का आकलन है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांत के लड़ाकों की संख्या इराक और सीरिया में 20,000 से लेकर 31,500 के बीच हो सकती है। यह आकलन मई से अगस्त के दौरान की सभी खुफिया रिपोटरें की समीक्षा पर आधारित है। ’ उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के इन लड़ाकों की संख्या हमारे पूर्व के उस अनुमान से कहीं ज्यादा है जिसमें यह संख्या करीब 10,000 होने की आशंका थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।