मलाला पर हमला करने वाले आतंकी गिरफ्तार
(International)
पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की पैरोकार किशोरी मलाला युसुफजई पर हमला करने वाले तालिबान आतंकियों को सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। 2012 में स्वात घाटी में मलाला और उनकी साथियों पर आतंकियों ने जानलेवा हमला किया था। तालिबान आतंकियों के हमले से उबरने के बाद से मलाला दुनियाभर में स्कूली बच्चों की आदर्श बनकर सामने आईं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया सेल के महानिदेशक मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने बताया कि 10 सदस्यों वाले आतंकी समूह शूरा ने मलाला पर हमला किया था। इस समूह का संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।