चीनी राष्ट्रपति को परोसे जाएंगे गुजराती व्यंजन
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सिंतबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अहमदाबाद पहुंचेंगे तो उनके खाने में 100 से ज्यादा गुजराती व्यंजनों के साथ बाजरे की रोटी और मसाला खिचड़ी भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति की अगुवाई करेंगे। एयरपोर्ट से जिनपिंग वस्त्रपुर स्थित हयात होटल जाएंगे। यहां पर अहमदाबाद नगर निगम और चीन के ग्वांगदोंग प्रांत की सरकार के बीच आपसी सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होंगे। इस दौरान मोदी और जिनपिंग वहां पर मौजूद होंगे। हयात होटल में चीनी राष्ट्रपति को गुजराती थाली लंच के लिए परोसी जाएगी। इसके बाद मोदी जिनपिंग को अपनी महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक साबरमती रिवर फ्रंट के दौरे पर ले जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।