(International)
इस्लामिस्ट समूह ने कल एक वीडियो जारी किया जो एक निजी आतंकवाद निगरानी समूह एसआईटीई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वीडियो में कथित तौर पर एक नकाबपोश चरमपंथी को सर कलम करते हुए दिखाया गया है। दो मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो का शीर्षक ‘ए मैसेज टू अलाइज ऑफ अमेरिका’ (अमेरिका के साथियों के लिए संदेश) था है। इसमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन पर अमेरिकी सेना का साथ देने का आरोप लगाया गया है जो कि अपने अभियान को जिहादियों के साथ ‘युद्ध’ कहती है और उसने इराक में उनके खिलाफ हवाई हमले भी शुरू किए हैं। वीडियो में हत्या करने वाले ने कहा, ‘इस्लामिक स्टेट के खिलाफ आप स्वेच्छा से अमेरिका का साथ दे रहे हैं जैसा कि आपके पूर्ववर्ती टोनी ब्लेयर ने किया था। इन्होंने भी उन अन्य ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों का अनुसरण किया जो अमेरिका को इनकार करने का साहस नहीं जुटा सके। जारी किए गए वीडियो में दिख रहा व्यक्ति संभवत: वही है जो पहले के वीडियो में भी नजर आया है। उसने ब्रिटेन को चेतावनी दी कि यह गठबंधन उनके विनाश को गति देगा और ब्रिटिश लोगों को ऐसे ही खूनी युद्ध में धकेलेगा जिसमें उनकी पराजय होगी। वीडियो में उसने अन्य ब्रिटिश नागरिक की भी हत्या करने की धमकी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।