(International)
ओबामा ने एक बयान में कहा, अमेरिका आतंकवादी समूह आईएसआईएल द्वारा ब्रिटिश नागरिक डेविड हेंस की बर्बर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हेंस के परिवार और ब्रिटेन के लोगों के प्रति हमें सहानुभूति है। आईएस चरमपंथियों ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें सहायता कर्मी हेंस का सर कलम करते हुए दिखाया गया है। पिछले साल सीरिया में हेनिस का अपहरण कर लिया गया था। कल देर रात जारी बयान में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने हेन्ज की मृत्यु की पुष्टि की। इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह वीडियो की प्रमाणिकता की जांच पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हेंस की हत्या की निंदा करते हुए इसे एक दुर्भावनापूर्ण भाव से प्रेरित कार्य बताया। आईएसआईएल द्वारा सोशल मीडिया पर ब्रिटिश नागरिक की हत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका अपने सभी करीबी मित्रों, मित्र देशों की दुख की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ऐसे कृत्यों के लिए दोषी व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने और हमारे देश के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली धमकियों को कमजारे करने के लिए हम ब्रिटेन के साथ और उस क्षेत्र के राष्ट्रों के समूह एवं दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम करते रहेंगे। आईएसआईएल का यह वीडियो कल जारी किया गया था जिसमें एक नकाबपोश व्यक्ति ब्रिटिश नागरिक हेंस का सर कलम करते हुए दिख रहा था। नकाबपोश ने अन्य ब्रिटिश नागरिक का भी सर कलम करने की धमकी दी। इराक में अमेरिकी हवाई हमले शुरू होने के बाद इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने हाल ही में दो अमेरिकी पत्रकारों - जेम्स फॉली और स्टीवन सॉटलॉफ का सर कलम कर दिया था और उनकी हत्या का वीडियो ऑनलाइन जारी किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।