भ्रष्टाचार के मामले में अदालती जंग हारीं बेगम खालिदा जिया
(International) इस फैसले के बाद उनके विरूद्ध सुनवाई का रास्ता प्रशस्त हो गया है। दो बार प्रधानमंत्री रहीं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष जिया (69) अपने विरूद्ध कार्रवाई रूकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट गयी थीं। उन्होंने दावा किया था कि जो न्यायाधीश उनके मामलों की सुनवाई कर रहे हैं, उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से की गयी है। खबरों के अनुसार मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने उनकी अपील खारिज कर दी और उनके विरूद्ध भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को अपनी कार्यवाही जारी रखने की इजाजत दी। ढाका के तृतीय मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश बासुदेव रॉय की अदालत ने 19 मार्च को भ्रष्टाचार के दो मामलों में खालिदा और उनके बेटे तारिक रहमान समेत आठ लोगों के विरूद्ध आरोप तय किया था। इन मामलों में आरोपियों पर 5.3 करोड़ टका (बांग्लादेश की मुद्रा) का गबन करने का आरेाप लगाया गया है। खालिदा ने रॉय की नियुक्ति की कानूनी वैधता को 12 मई को चुनौती दी थी । उन्होंने मामले की सुनवाई भी रोकने की मांग की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।