ब्रिटिश राहत कर्मी की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जताई नाराजगी
(International) हेन्ज को इस्लामिक स्टेट के एक उग्रवादी ने मार डाला था। परिषद ने कल अपने 15 सदस्यों द्वारा स्वीकृत एक बयान में कहा, ‘यह अपराध सीरिया में प्रतिदिन बढ़ते खतरे की त्रासदपूर्ण चेतावनी है जिसका सामना वहां मानवीय सहायता कार्यों में लगे कर्मी हर दिन कर रहे हैं।’ बयान में विवादित क्षेत्रों में सक्रिय राहत कर्मियों का सम्मान करने का आह्वान किया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि आईएसआईएल को निश्चित तौर पर पराजित करना चाहिए तथा वह जिस असहिष्णुता, हिंसा और घृणा का प्रसार कर रहा है उसे सिरे से खारिज कर दिया जाना चाहिए। परिषद के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि आईएसआईएल की इस तरह की हिंसक गतिविधियां उन्हें भयभीत नहीं कर सकतीं बल्कि इससे चरमपंथियों के खात्मे के लिए तथा अन्य जिहादी समूहों के खिलाफ समेकित प्रयास को और बल मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।