हाफिज सईद पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है तो उसमें गलत क्या है: अब्दुल बासित
(International) उन्होंने कहा कि अगर वह पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है तो उसमें गलत क्या है। पाकिस्तान हाई कमिशनर ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और उसे खुलेआम घूमने का अधिकार है। दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। अब्दुल बासित ने ये भी कहा कि बाढ़ में हाफिज के संगठन के साथ पाक सेना के संयुक्त बचाव के काम को भी गलत नहीं समझा जाना चाहिए। गौर हो कि 26/11 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड के तौर पर हाफिज सईद को जाना जाता है। हाफिज लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता है और आतंक फैलाने में जुटा रहता है। 61 साल का हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और जमात उद दावा का मुखिया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई की 26/11 की घटना में 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।