पाकिस्तानी सेना ने किया 80 फीसदी आतंकियों का सफाया
(International)
पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र से 80 फीसदी आतंकियों का सफाया कर दिया है। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान का गढ़ रहा है। सेना ने आतंकियों के सफाए के लिए जून में ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब का एलान किया था। जून में कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आतंकियों के भीषण हमले के बाद सेना ने यह अभियान शुरू किया था। इस हमले में 37 लोग मारे गए थे। तीन महीने से चल रहे इस अभियान के बाद सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र से 80 फीसदी आतंकियों का सफाया कर दिया है। वायुसेना ने अभियान को गति देते हुए आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर हमले किए। नक्शे के हिसाब से अब उत्तरी वजीरिस्तान का एक तिहाई हिस्सा आतंकियों से खाली कराना बाकी है। कुछ महीनों में शुरू हो रही ठंड सेना के लिए चुनौती बन सकती है। 15 जून से शुरू हुए इस ऑपरेशन में सेना के 44 जवान मारे गए। वहीं सेना ने 900 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।