पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमला
(International)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हमलावरों ने पोलियो टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई। अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पिशिन करबला इलाके में टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक लेवी अधिकारी मारा गया। गौरतलब है कि लेविस अधिकारी टीम को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे के बाद हमलावर बाइक पर फरार हो गए। फिलहाल इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पिछले हफ्ते से बलूचिस्तान में डब्ल्युएचओ और यूनिसेफ के सहयोग से पोलियो निरोधी अभियान चलाया जा रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने डॉन को बताया कि इस अभियान में करीब सात लाख पोलियो पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाएगा। बलूचिस्तान के पिशिन जिले में सबसे ज्यादा पोलियो के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि तालिबान ने जून 2012 में पोलियो निरोधी अभियान को बैन कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।