बगदाद के समीप अमेरिका ने आईएसआईएस पर पहली बार बमबारी की
(International) अमेरिका ने पिछले महीने उत्तरी इराक में आईएस के ठिकानों पर हमले शुरू किए थे लेकिन इराकी राजधानी के समीप जिहादियों को निशाना बनाए जाने की कल की घोषणा अभियान का दायरा बढ़ाए जाने का संकेत है। यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टेलीविजन के माध्यम से देश को दिए गए संबोधन के बाद एक हफ्ते से भी कम समय में हुई है। उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ ‘कठोर’ युद्ध छेड़ने का आदेश दिया था जिसमें सीरिया में हवाई हमले करना और इस अभियान का दायरा इराक तक बढ़ाते हुए जिहादी सेना को खत्म करना शामिल था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।