(International)
पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को सुबह खबर कबाइली इलाके में हमले किए, जिनमें 20 आतंकवादी मारे गए और तीन ठिकाने तथा गोला बारूद के दो ढेर नष्ट हो गए। एक अलग घटना में, अफगानिस्तान से आतंकवादियों के एक समूह ने उत्तरी वजीरिस्तान के डांडी कच में एक पाकिस्तानी चौकी पर हमला किया, जिससे सैनिकों को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। सेना ने एक बयान में कहा कि मुठभेड़ में 11 आतंकवादी और तीन सैनिक मारे गए। एक आतंकवादी को पकड़ लिया गया। सुरक्षाबलों ने मारे गए तीन आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। खबर पाकिस्तान के उन सात अर्धस्वायत्त क्षेत्रों में से एक है जो कबाइली कानूनों से संचालित होता है और अफगान सीमा के पास स्थित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।