स्कूल लौटे गाजा और सीरिया में तीन लाख बच्चे
(International)

स्कूलों का नया सत्र शुरू होते ही सोमवार को गाजा और सीरिया में लगभग तीन लाख बच्चे संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाई के लिए वापस पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के महाआयुक्त पियर क्रेहेनबुल ने बताया कि गाजा में युद्घ के कारण उत्पन्न हालातों की वजह से पारंपरिक शिक्षा का माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस वजह से शैक्षिक सत्र शुरू होने में लगभग तीन सप्ताह की देरी हुई। उन्होंने बताया इस बर्बर संघर्ष, विनाश और बड़े पैमाने पर विस्थापन के 50 दर्दनाक दिनों के बाद हमने जल्द ही स्कूल दोबारा खोलकर बच्चों को नई आशा और बेहतर संभावनाएं देने का फैसला किया है। इस युद्घ में बड़ी संख्या में स्कूल तबाह हुए हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के कई स्कूलों में अस्थायी तौर पर 50 हजार विस्थापित रह रहे हैं। गाजा में यूनएआरडब्ल्यूए के 252 स्कूलों में लगभग 2,40,000 बच्चों ने नए सत्र में वापसी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।