राहत कर्मियों का कहना है कि चर्च के हॉस्टल पर अतिरिक्त तल बनाए जाने से भार बढ़ गया था। इस हॉस्टल में चर्च के उपदेशक टीबी जोशुआ के नाइजीरियाई और विदेशी अनुयायी ठहरे हुए थे। उपदेशक ने शुरू में दावा किया था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं और हादसे के लिए कम उंचाई पर उड़ रहा एक विमान जिम्मेदार है।
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से जुड़े इब्राहीम फारिनलोए ने कहा कि घटना के बारे में काफी कुछ अस्पष्ट है। ‘ईश्वरीय दूत’ के रूप में जाने जाने वाले जोशुआ चमत्कार करने का दावा करते हैं और उसके अनुयायियों में राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री तक शुमार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।