न्यूयार्क में नरेंद्र मोदी के स्वागत में होंगे बड़े सितारे
(International) ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 28 सितंबर को भारतीय समुदाय को मोदी के संबोधन से पहले सैक्रामैंटो किंग्स के मालिक विवेक रणडिवे की बेटी अमेरिकी राष्ट्रगान गाएंगी। कविता भारत का राष्ट्रगान गाएंगी। हाल ही में अमेरिका और भारत में सहयोग बढ़ाने और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए गठित इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन (आईएसीएफ) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुब्रमणियम अपने वायलिन के सुरों का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले, आईएसीएफ ने घोषणा की थी कि मिस अमेरिका 2014 नीना डैवुलुरी और पीबीएस न्यूजआवर वीकेंड एंकर हरि श्रीनिवासन इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में कई अमेरिकी सांसदों, गवर्नरों और नगर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। उधर, एक बयान में आईएसीएफ प्रवक्ता आनंद शाह ने कहा कि मोदी के भाषण से पहले एक शानदार लेजर प्रकाश शो होगा, भारत की ऐतिहासिक हस्तियों के होलोग्राम पेश किए जाएंगे और लोक नृत्य आयोजित होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।