स्कॉटलैंड में जनमत संग्रह आज
(International)
स्कॉटलैंड 307 साल बाद फिर से एक आजाद देश होगा या यह यूनाइटेड किंग्डम का हिस्सा बना रहेगा, इसका फैसला लेने की निर्णायक घड़ी आ गई है। स्कॉटिश जनता आज तय करेगी कि उन्हें इंग्लैंड के साथ रहना है या नहीं। ऐतिहासिक जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन से आजादी चाहने वालों की संख्या में कमी आई है। जनमत संग्रह के ऐन पहले बुधवार को आए सर्वेक्षणों के नतीजों के अनुसार ज्यादातर लोग ब्रिटेन के साथ रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों से कोई अनुमान लगाना इसलिए मुश्किल है, क्योंकि हजारों की संख्या में लोग अभी भी अपने फैसले को लेकर पशोपेश में हैं।तीन संस्थाओं आइसीएम, ओपीनियम और सर्वेशन के अलग-अलग सर्वेक्षणों में ब्रिटेन के साथ बने रहने के लिए समर्थन जताने वालों की संख्या 52 फीसद जबकि अलगाव चाहने की संख्या 48 फीसद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।