मैथमेटिक्स की किताब में छपी पोर्न स्टार की तस्वीर
(International) वह भी कवर पेज पर जिसमें जापानी पोर्न स्टार माना अओकी मैथेमेटिक्स की किताब पढ़ती नजर आ रही है। यह किताब थाईलैंड के स्कूल के कोर्स में शामिल होने के लिए प्रिंट की गई थी। लेकिन जैसे ही इस भयानक गलती को पता चला तुरंत बाजार से इस किताब को वापस मंगा लिया गया। मैथमेटिक्स के इस किताब का शीर्षक है 'बेसिक मैथमेटिक्स'। किताब के पब्लिशर ने इस गलती के लिए खेद जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 यूनिर्वसिटी में भेजी गई इस किताब की 3 हजार प्रिंट वापस मंगाई जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि इस किताब के प्रिंट होने तक इस गलती की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।