ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने गुरुवार को कहा कि इस्लामी स्टेट (आइएस) से जुड़े संदिग्ध आतंकी उनके देश में सार्वजनिक तौर पर सिर कलम करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने 15 लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद यह बात कही है। शिन्हुआ ने बताया कि देशभर में आज तड़के की गई सबसे बड़ी आतंकरोधी छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। एबॉट ने बताया कि आइएस के एक वरिष्ठ सदस्य ने अपने समर्थकों को ऑस्ट्रेलिया में कत्लेआम के लिए प्रेरित किया था। वह एक ऑस्ट्रेलियाई है। उन्होंने कहा कि आठ सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारियों ने एक समूह की तलाश में पूरे सिडनी में 25 स्थानों पर छापेमारी की। ऑस्ट्रेलिया में उनका कथित तौर पर लोगों पर अचानक हमला करने का इरादा था। एक व्यक्ति पर आतंकवाद संबंधित संगीन अपराध के आरोप लगाए गए हैं। उसे सिडनी की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।