एक भारतीय राजनयिक की बेटी को बड़ी कानूनी जीत मिली है। उसे एक मुकदमे में समझौता करने के लिए न्यूयॉर्क शहर सवा दो लाख डॉलर (करीब 1.37 करोड़ रुपये) देने को राजी हुआ है। दरअसल कृतिका बिस्वास को फरवरी, 2011 में इस आधार पर गिरफ्तार किया गया था कि उसने क्वींस के जॉन ब्राउन हाईस्कूल में अपने शिक्षकों को श्अपमानजनक और यौन धमकीश् के ईमेल भेजे थे। इसके लिए उसे 24 घंटे हिरासत में रखा गया और स्कूल से निलंबित कर दिया गया था। बिस्वास ने अनैतिक कैद और निलंबन के लिए 15 लाख डॉलर (करीब 9.15 करोड़ रुपये) के हर्जाने का मुकदमा किया था। वह शहर, शिक्षा बोर्ड और न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ सभी दावों को रद करने के लिए सहमत हुई है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जॉन कोल्ट ने अपने आदेश में कहा कि न्यूयॉर्क शहर विश्वास को सवा दो लाख डॉलर देने को तैयार हो गया है। एक बयान में बिस्वास के वकील रवि बत्रा ने कहा कि कोर्ट के आदेश से बिस्वास, भारतीय राजनयिकों और भारत के सम्मान के साथ न्याय हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।