चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे का आज आखिरी दिन
(International)
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है । जिनपिंग आज दोपहर 12 बजे चीन के लिए रवाना हो जाएंगे । जाने से पहले चीनी राष्ट्रपति आज दिल्ली के ताज होटल में डॉक्टर कोटनिस के रिश्तेदारों से मिलेंगे । भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस को दूसरे चीन-जापान युद्ध के दौरान उनकी सेवाओं के लिए चीन में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है । इसके अलावा जिनपिंग लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से ताज होटल के ही जहांगीर हॉल में मुलाकात करेंगे । इस मुलाकात के बाद शी जिनपिंग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।