राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं बॉबी जिंदल
(International)
अमेरिका में भारतवंशी रिपब्लिकन गवर्नर बॉबी जिंदल ने स्वीकार किया है कि वो 2016 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं और नवंबर में प्रस्तावित कांग्रेस के चुनाव के बाद इस बारे में अंतिम निर्णय लेंगे। जिंदल ने कहा कि उनका निर्णय चुनाव और चंदा जुटाने पर निर्भर नहीं होगा। हाल ही न्यू हैंपशायर में कराए गए सर्वेक्षण में रिपब्लिकन के प्राइमरी मतदाताओं में से सिर्फ तीन फीसदी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन देने की बात कही थी। जिंदल राष्ट्रपति पद के 11 दावेदारों में सबसे निचले पायदान पर हैं। लेकिन उनका कहना है कि ये उतना बड़ा मुद्दा नहीं है। जिंदल ने अपने कार्यकाल के दौरान लुसियाना में हुई प्रगति की तरफ भी ध्यान खींचा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।