(International)
ओबामा ने यूक्रेन के अपने समकक्ष पेट्रो पोरोशेंको के साथ कल मीडिया के समक्ष संयुक्त उपस्थिति में कहा कि हम पिछले कई महीनों से यूक्रेन के लोगों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने सम्प्रभुता, स्वतंत्र आर्थिक और विदेश नीति के प्रति अपनी इच्छा जताई है जो उन्हें स्वतंत्र, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाए। ओबामा ने कहा कि दुर्भाग्य से हमने रूस द्वारा सबसे पहले क्रीमिया में और हाल में पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में आक्रमण भी देखा है। यह न केवल देश की सम्प्रभुता और उसकी स्वायत्तता का उल्लंघन करता है बल्कि यूक्रेन द्वारा इस संकट से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रयासों को भी कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा, अमेरिका ने विश्व समुदाय और यूरोपीय सहयोगियों का नेतृत्व यह सुनिश्चित करने के लिए किया है कि यूक्रेन में आक्रमण करने के लिए रूस को इसकी कीमत चुकानी पड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।