संयुक्त राष्ट्र ने इबोला को ‘शांति और सुरक्षा’ के लिए बताया खतरा
(International) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रकोप को शांति और सुरक्षा के लिए खतरा घोषित किया है और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने इस बीमारी को रोकने के लिए आपात स्वास्थ्य मिशन तैनात करने का फैसला किया है। सुरक्षा परिषद को कल अपनी टिप्पणी में बान ने कहा कि बीमारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयासों के बाद भी इसका तेजी से प्रसार हो रहा है। लोक स्वास्थ्य संकट पर सुरक्षा परिषद की पहली आपात बैठक में उन्होंने कहा कि अपने दम पर कोई अकेली सरकार इस संकट से नहीं निपट सकती। संयुक्त राष्ट्र इसे अकेले नहीं कर सकता। यह अभूतपूर्व स्थिति जिंदगी बचाने और शांति सुरक्षा के लिए असाधारण कदम उठाने की मांग करता है। मैंने बेहद मजबूत संचालन क्षमता वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़कर एक यूएन आपात स्वास्थ्य मिशन स्थापित करने का फैसला किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।