उन्होंने कहा कि मुझे मालूम था कि एनाकोंडा काफी बड़ा और लंबा सांप होता है लेकिन यह सांप तो लगभग पांच मीटर यानी 17 फीट के करीब था। उन्होंने कहा कि इसे पकड़ना टेढ़ी खीर साबित होगी। उसे पकड़ने के बाद उन्होंने सांप के मुंह को बांध दिया ताकि वह किसी को काट नहीं सके। इसके बाद उनके परिवार ने सांप के साथ खिलौने की तरह खेला। उनका बच्चा सांप से घंटों खेलता रहा। सांप के शरीर से काफी देर तक चिपका रहा। छह घंटे तक सांप के साथ खेलने के बाद उन्होंने उसे काफी दूर एक जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि एनाकोंडा के साथ छह घंटे बिताना एक रोमांचक अनुभव था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।