बेटी और उसके 6 बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी
(International) गिलक्रिस्ट काउंटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह वारदात गैनेसविल से करीब 48 किलोमीटर दूर बेल के करीब घटित हुई जो लगभग 500 की आबादी का कस्बा है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान 51 वर्षीय डॉन स्पिरिट के तौर हुई उसने खुदकुशी करने से पहले अपनी बेटी और उसके तीन महीने से 10 साल की आयु के छह बच्चों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि स्पिरिट ने इस घटना से कुछ देर पहले लगभग शाम चार बजे आपातकालीन सेवा ‘911’ से सम्पर्क किया था। अभी पीड़ितों की पहचान नहीं जाहिर की गई है और न ही हत्याओं के पीछे के मकसद को उजागर किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।