(International)
विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यूरोपीय संघ की अगुवाई में (अमेरिका, चीन , रूस , फ्रांस , ब्रिटेन और जर्मनी) में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुई चर्चा की स्थिति की समीक्षा की। दोनों ने इस वार्ता में हुई प्रगति और आगे किए जाने वाले जरूरी कार्यो पर विचार विमर्श किया। दोनों के बीच न्यूयार्क में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने पहले एक दूसरे से निजी स्तर वार्ता की और उसके बाद उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स तथा राजनीतिक मामलों में अवर विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने अमेरिका की ओर से बैठक में हिस्सा लिया। जरीफ के अलावा ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री अब्बास अरगाछी तथा यूरोपीय और अमेरिकी मामलों के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रावान्छी भी शामिल थे। अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं करते हुए बताया कि कैरी ने इस बात को रेखांकित किया कि इस सप्ताह इस मसले पर अतिरिक्त प्रगति करने का अवसर है और ऐसा करने की हमारी नीयत भी है। दोनों नेताओं ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाने वाले तथा क्षेत्रीय शांति के प्रति खतरा बने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर भी चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।