चीन के शिंजियांग में विस्फोट में दो मरे, कई घायल
(International) क्षेत्रीय सरकार के एक समाचार पोर्टल ने सुबह एक संक्षिप्त समाचार में बताया कि शिंजियांग के लुंताई काउंटी में कल शाम कम से कम तीन स्थानों पर विस्फोट हुए। विस्फोटक की प्रकृति के बारे में पता नहीं चला है लेकिन यह हमला आतंकवादी कार्रवाई के तहत किया गया समन्वित हमला प्रतीत हो रहा है । तियानशान ने कहा है ‘सामाजिक स्थितियां सामान्य हैं’ । इससे संकेत मिलता है कि विस्फोटों के बाद किसी प्रकार की अशांति नहीं फैली है । रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है और इनकी संख्या अभी ज्ञात नहीं है। पोस्ट ने खबर दी है कि मामले की जांच चल रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।