इराक के सिंजर क्षेत्र में आईएस ठिकानों पर अमेरिकी हमला
(International) एक समाचार एजेंसी के मुताबिक तथाकथित सिंजर रक्षा बल के कुर्द नेता दाउद येंदी कालू ने एजेंसी सूत्रों को बताया कि अमेरिकी विमानों ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां और हमले तेज कर दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बायीं ओर और आतंकवादी संगठन आईएसआईएल का मुखिया अल-बगदादी दाईं ओर उन्होंने बताया कि, अमेरिकी लड़ाकू विमानों की बमबारी में शनिवार की रात से आईएस के बहुत से लोग मारे गए और उनके हथियारों और वाहनों की भी क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हुए। सिंजर क्षेत्र, नीनवे की राजधानी मोसुल से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। मोसुल जून से आईएस के कब्जे में हैं। अगस्त में इलाके में आईएस का कब्जा हो जाने के बाद लगभग 4,00,000 कुर्दी धार्मिक अल्पसंख्यकों ने मोसुल छोड़ कर पड़ोसी क्षेत्र इराकी कुर्दिस्तान में शरण ली थी। अमेरिकी सेना ने इराक में आठ अगस्त से आईएस ठिकानों पर हमले शुरू किए थे। उसके बाद से वाशिंगटन आईएस के खिलाफ अभियान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने के कोशिश कर रहा है। पिछले शुक्रवार केा फ्रांसीसी वायु सेना इकाई ने आईएस के खिलाफ अभियान में शामिल हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।