पाकिस्तान के पेशावर शहर में बम धमाका
(International)
उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में सुरक्षाबलों के काफिले को बनाकर किए गए एक कार बम विस्फोट में एक बच्चे समेत 3 तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी आतंकी गुट ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट उस समय हुआ जब फ्रंटियर कोर ख्एफसी, का काफिला सड्डार रोड से गुजर रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रमुख एजाज खान ने पत्रकारों को बताया कि हमला एफसी के बिग्रेडियर खालिद जावेद को लक्ष्य करके किया गया था। धमाके में बिग्रेडिगर खालिद सुरक्षित बच गए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में एफसी जवान समेत तीन लोग मारे गए। इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार इस विस्फोट में 13 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।