दुर्दांत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में हम अकेले नहीं है: ओबामा
(International) ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयार्क रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, बीती रात मेरे आदेश पर अमेरिकी सशस्त्र बलों ने सीरिया में आईएसआईएल के खिलाफ हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया, इस कार्रवाई में हमारे दोस्त और साझेदार भी साथ आ गए हैं। सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जार्डन, बहरीन और कतर। अपनी साझा सुरक्षा को लेकर इन राष्ट्रों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े होना अमेरिका के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरूआत में मैंने अमेरीकियों के लिए अपनी रणनीति का खाका पेश किया था ताकि आईएसआईएल नाम के इस आतंकवादी संगठन का मुकाबला किया जा सके। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस अभियान के तहत इराक और सीरिया, दोनों देशों में उनके ठिकानों के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई करेगा ताकि ये आतंकवादी कहीं भी पनाहगाह नहीं पा सकें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।