पाक राजनीतिक संकट और भारत से संबंधों पर शरीफ-बान ने की चर्चा
(International) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कल शरीफ से मिले और पाकिस्तान की राजनीतिक तथा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। बान के प्रवक्ता के अनुसार, महासचिव और प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और भारत के बीच संबंधों में सुधार की आवश्यकता पर भी चर्चा की। महासचिव ने यह उम्मीद भी जताई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार जारी रखेंगे। बान ने पाकिस्तान में हाल में आई बाढ़ के पीड़ितों के प्रति शरीफ के समक्ष अपनी संवेदना व्यक्त की और प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान पर चिंता जताई। शरीफ आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर आज न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं। बहरहाल, दोनों नेताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात की संभावना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।