मोदी का अमेरिका दौरा मील के बड़े पत्थर जैसा: पेंटागन
(International) भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की पहली अमेरिका यात्रा को दोनों देशों के लिए मील का एक बड़ा पत्थर बताते हुए पेंटागन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत उम्मीदें हैं. यूएस पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल लॉकलीयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यहां की यात्रा को लेकर हम बेहद आशान्वित हैं. यह हमारे दोनों देशों के लिए मील का एक बड़ा पत्थर है.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।