‘अल कायदा को फेल कर देंगे भारतीय मुसलमान’
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और देश के मुस्लिमों की राष्ट्रभक्ति से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। भारत के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर चुके अल कायदा पर पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकी संगठन को भारत के मुसलमान फेल कर देंगे क्योंकि आतंकवाद का स्वरूप भारत की धरती से पैदा नहीं हुआ है बल्कि यह निर्यात किया गया है। न्यू यॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरन रिलेशन्स को संबोधित किया। थिंक टैंक के कार्यक्रम में पीएम ने आतंकवाद, सीमा विवाद से जुड़े सवालों के जवाब दिए और ब्रैंड इंडिया को बेहतरीन तरीके से पेश किया। मोदी ने अपने संबोधन और सवालों के जवाब के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद से राजनीतिक नफा नुकसान तलाशकर नहीं लड़ा जा सकता है और इसे शिकस्त देने के लिए देश, जाति, धर्म से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।