प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं। मोदी से मुलाकात करने वालों में गूगल के एरिक स्मिट, कार्लाइल ग्रुप के डेविड एम रुबेंस्टीन, कारगिल के सीईओ डेविड मैकलेनन, मर्क एंड कंपनी के सीईओ केनेथ सी फ्रेजियर, हॉस्पिरा चेयरमैन जॉन सी स्टेली, सिटीग्रुप सीईओ माइकल एल कॉर्बैट, कैटरपिलर चेयरमैन ओबरहेलमैन, मास्टरकार्ड प्रेसिडेंट अजय बंगा, पेप्सिको चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूयी शामिल हैं। इनमें अजय बंगा और इंदिरा नूयी भारतीय मूल के हैं। इसके बाद मोदी ने छह और कॉरपोरेट हस्तियों से भी भेंट की। इनमें गोल्डमैन सैक्स चेयरमैन लॉयड सी ब्लैंकफीन, बोइंग चेयरमैन डब्लू जेम्स मैकनर्नी, ब्लैकरॉक चेयरमैन लॉरेंस डी फिंक, आईबीएम चेयरमैन गिन्नी रोमेटी, जनरल इलेक्ट्रिक चेयरमैन जेफ इमेल्ट शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।