हांगकांग लोकतंत्र आंदोलन: अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी चीन सरकार
(International) चीन की ओर से नियुक्त लेउंग ने कहा कि मुख्य भूमि के कम्यूनिस्ट नेता अपने अगस्त के फैसले को नहीं पलटेंगे जिसमें 2017 में प्रस्तावित हांगकांग के पहले प्रत्यक्ष चुनाव में उम्मीदवारों की जांच चीन द्वारा नियुक्त एक पैनल करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी और वह इस्तीफा नहीं देंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘आक्यूपाई सेंट्रल’ ने लेउंग के इस बयान पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उसने कहा कि उसने अपनी मांग पूरी करने के लिए बुधवार की समयसीमा तय की है। ‘आक्यूपाई सेंट्रल’ ने कहा कि वह उसी दिन नई सिविल नाफरमानी योजना की घोषणा करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।