व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच शिखर वार्ता हुई। लंबी चली इस बातचीत के बाद मोदी और ओबामा ने संयुक्त बयान जारी किया। खास बात ये है कि दोनों ने ओवल हाऊस में अनौपचारिक माहौल में संयुक्त बयान पढ़ा जो पहली बार हुआ है। ओवल हाऊस में ही मीडिया को बुलाया गया था जो आम तौर पर नहीं होता। मोदी ने सबसे पहले अमेरिका में शानदार स्वागत के लिए ओबामा का धन्यवाद अदा किया। मोदी ने कहा कि ओबामा से आर्थिक मुद्दों पर बातचीत हुई। बिजनेस के लिए माहौल बनाने के लिए भारत तैयार है। भारत-अमेरिका के बीच सहयोग स्वभाविक है। निकट भविष्य में भारत में बदलाव दिखेंगे। मुझे भारत के तेज विकास का भरोसा है। मोदी ने कहा कि नागरिक परमाणु ऊर्जा के प्रस्ताव पर भारत गंभीर है। साथ ही हम खुफिया जानकारी साझा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।