(DELHI, International)
यह बात उन्होंने यहां अमेरिकी विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में भोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कही। मोदी के साथ उनके बगल में खड़े कैरी ने कहा कि श्रीमान् प्रधानमंत्री, मैं यह कहने के लिए बाध्य हूं कि आज यहां हमारे द्वारा आपका स्वागत चाहे कितना ही गर्मजोशीभरा क्यों न हो, मेडिसन स्क्वायर गार्डन में जिस तरह आपका शानदार स्वागत हुआ, हम कभी उससे आगे नहीं निकल पाएंगे। उनकी इस टिप्पणी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायीं और कहकहा लगाया। विदेश मंत्री ने हास्य विनोद के स्वर में कहा कि (अमेरिकी पियानोवादक, गायक-गीतलेखक और संगीतकार) बिल जोएल ने यह सुनिश्चित करने के लिए आज सुबह मुझे फोनकर पूछा कि कहीं आपने उनका कार्यक्रम छीन तो नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हममें से कोई भी ऐसा नहीं था कि जिसने टेलीविजन या अखबार खोलने पर उसमें, प्रधानमंत्री ने जो प्रशंसनीय कवरेज पाया, वह नजर नहीं आया हो। हम सभी लोगों में उसे लेकर साझे रोमांच और साझी संभावना का बोध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।