(International)
लश्कर-ए-तोएबा वर्ष 2008 के मुंबई हमलों समेत भारत में कई हमलों में शामिल रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि उसने हरकत उल मुजाहिदीन (एचयूएम) के संस्थापक फजल उर रहमान खलील पर प्रतिबंध लगाए हैं जिसे अमेरिकी विदेश विभाग ने 1997 में एक विदेशी आतंकवादी संगठन की सूची में डाला था। यह आतंकवादी संगठन भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है। पिछले वर्ष समूह ने अपना नाम बदलकर अंसार अल उमा रख लिया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस वर्ष नए नाम को शामिल करने के लिए एचयूएम की सूची में संशोधन किया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।